लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

परपंरागत खेती छोड़ी, उगाई रंग-बिरंगी शिमला मिर्च, मुनाफा इतना कि सुनकर हो जाएंगे हैरान

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

करनाल, आजकल किसान भी अपने आइडिया लगाके किसी भी फसल से सोने सी पैदावार कमाने लगते हैं. आज का किसान धीरे-धीरे अपनी परपंरागत खेती छोडक़र तकनीकी विधि को अपनाकर खेती करके और ज्यादा अग्रसर हो रहे हैं, जो उनके लिए फायदा का सौदा साबित हो रहा है. जिससे किसान आर्थिक उन्नति कर रहे हैं. ऐसे किसान आज के समय में दूसरे किसानों के लिए आदर्श बन रहे है, और परपंरागत खेती का त्याग कर न केवल अपनी आमदनी बढ़ाने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों को बचाने में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

करनाल के एक गांव सगोही के रहने वाले प्रगृतिशील किसान पवन ने बताया कि वे कई वर्षों से नेट हाउस में खेती कर रहे हैं, जिसमें खीरा के अलावा अब रंग बिरंगी शिमला मिर्च भी लगा रहे हैं. जिससे प्रति नेट हाउस उन्हें करीब 5 लाख रुपए का फायदा हो रहा हैं. अगर रेट सही रहे, तो ये मुनाफा 10 लाख रुपए से भी ऊपर पहुंच जाता हैं. उन्होंने कहा कि रंग बिरंगी शिमला मिर्च की बाजार में आजकल भारी डिमांड है. शिमला मिर्च के आजकल रेट भी काफी अच्छे रहते है.

पवन जी ने आगे बताया, इस खेती पर जो खर्च आता हैं, उसे निकालकर काफी अच्छी बचत होती हैं. किसान ने कहा कि रंग बिरंगी शिमला मिर्च की खेती हम लोग अगस्त से शुरू करते हैं, और 15 नवंबर तक हारवेस्टिंग शुरू हो जाती है. जो कि फरवरी से लेकर मार्च तक चलती रहती है. इस खेती को ड्रिप इरिगेशन से किया जाता है. इसके साथ ही इस खेती में खाद आदि भी बहुत ही कम लगता है.

आगे उन्होंने कहा, कि रंग बिरंगी शिमला मिर्च को दिल्ली बेचा जाता है. अगर दिल्ली के अलावा अन्य शहरों से आर्डर मिलते हैं, तो वहां पर भी भेजा जाता है. रंग बिरंगी शिमला मिर्च की खेती लाभदायक व फायदे देने वाली है. उन्होंने कहा कि सरकार पहले नेट हाउस आदि लगाने पर 65 प्रतिशत सब्सिडी देती थी, जो अब केवल 50 प्रतिशत कर दी है. उन्होंने किसानों से आह्वान किया, कि वे नेट हाउस आदि वैज्ञानिक तरीके से सब्जियों की खेती करें. जिससे उन्हें भारी मुनाफा होगा, बेशक किसान छोटे स्तर से खेती करें. इससे उन्हें आगे बढऩे में काफी मदद मिलेंगी.

किसान ने कहा,  जब से नेट हाउस आदि में खेती शुरू की हैं, उन्हें कभी नुकसान नहीं हुआ बल्कि मुनाफा ही मुनाफा हुआ हैं. सरकार की तरफ से भी नेट हाउस के लिए  65% की सब्सिडी दी जाती है.

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?