लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

Parliament Security Breach: संसद के अंदर क्यों घुसे थे लोग? क्या था मकसद? IB और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्ली. संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार को बेहद गंभीर चूक सामने आई है, जहां 2 लोग दर्शक दीर्घा से लोकसभा के अंदर कूद गए. इन लोगों के इस तरह कूदते ही वहां अफरातफरी का माहौल बन गया. कुछ सांसदों ने तत्काल आगे बढ़कर इन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन लोगों को अपने जूते में कलर स्मॉग कैन छिपा रखा था और उससे वहां धुआं फैल गया. उनकी इस हरकत ने हरकत ने सदन के अंदर दहशत सी फैला दी.

इस घटना के तत्काल बाद दोनों लोगों को पकड़ लिया गया. इसके अलावा संसद परिसर के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. रूल्स के मुताबिक, संसद भवन के अंदर सुरक्षा अधिकारी लोकसभा स्पीकर को ही सुरक्षा की रिपोर्ट देते हैं.

ये भी पढ़ें- संसद में हर जगह था धुआं ही धुआं… कैसा था लोकसभा के अंदर का नजारा, जब सुरक्षा चूक में हुई चूक

इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर कई टीमों के साथ संसद के अंदर पहुंच गए हैं. यह टीम संसद के अंदर से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करेगी. वहीं संसद परिसर के बाहर से पकड़े गए प्रदर्शनकारियों से संसद मार्ग थाने की पुलिस पूछताछ करेगी. इस बीच IB की टीम भी संसद मार्ग थाने पहुंच गई है.

आरोपियों की हुई पहचान
संसद भवन के अंदर पहुंचने वाले एक आरोपी का नाम सागर शर्मा है, वहीं दूसरे का नाम मनोरंजन है. इसके अलावा संसद परिसर के बाहर से पकड़े गए प्रदर्शकारियों का नाम अमोल शिंदे और नीलम बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन लोगों ने मैसूर से बीजेपी सांसद के कनेक्शन से संसद भवन में प्रवेश करने का पास बनवाया था.

ये भी पढ़ें- क्या संसद में घूमने जा सकता है कोई आम इंसान? कैसे बनता है विजिटर्स पास? जानें सारे जवाब

इस बीच सूत्रों ने बताया कि अमोल और नीलम के पास से जब्त सामान लेकर फॉरेंसिक जांच दल की वैन संसद मार्ग थाने से निकल गई है. ये एक मोबाइल फॉरेंसिक वैन होती है, जिससे मौके पर ही फोरेंसिक जांच की जाती है. संसद मार्ग थाने के अमोल शिंदे और नीलम को हिरासत में रखा गया है.

Parliament Security Breach: संसद के अंदर क्यों घुसे थे लोग? क्या था मकसद? IB और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

उधर स्पेशल सेल यूनिट के डीसीपी राजीव रंजन भी पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे हैं. इनकी टीम आतंकियों के ऊपर काम करती है. इस मामले में अभी तफ्तीश जारी है और पुलिस ने इस तरह विरोध प्रदर्शन के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है. माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद ही उनके खिलाफ धाराएं तय की जाएंगी. सूत्रों ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 पब्लिक सर्वेंट के कामकाज में बाधा डालना. आईपीसी की धारा 427- पब्लिक प्रोपर्टी को डेमेज करने जैसी धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी है.

Tags: Parliament, Parliament house

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?