लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

आईबी की बड़ी कार्रवाई, एयरपोर्ट से पकड़े गए 8 ‘भगोड़े’, विदेश में ले रखी थी पनाह, अब होगा यह बड़ा एक्‍शन

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. इंटेलीजेंस ब्‍यूरो के अंतर्गत आने वाले इमीग्रेशन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से सात भगोड़ों को गिरफ्तार किया है. इन सभी भगोड़ों के खिलाफ विभिन्‍न राज्‍यों द्वारा लुक आउट नोटिस (एलओसी) जारी किया गया था.

सबसे अधिक 4 गिरफ्ता‍रियां दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से की गई है. इसके अलावा, अन्‍य गिरफ्तार‍ियां अमृतसर एयरपोर्ट और लखनऊ एयरपोर्ट से की गई है. गिरफ्तार किए गए सभी भगोड़ों को स्‍थानीय पुलिस के हवाले कर संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है.

पहला मामला, दिल्‍ली एयरपोर्ट का है. इमीग्रेशन विभाग ने एयर इंडिया की पेरिस से आने वाली फ्लाइट एआई-142 से दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचे एएच नंदा को गिरफ्तार किया है. दिल्‍ली पहुंचते ही इमीग्रेशन  अधिकारियों ने लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: अर्धसैनिक बलों का साथ छोड़ गए 47000 जवान, ये थी बड़ी वजहें, अब सरकार उठा रही कुछ बड़े कदम

दूसरे मामले में, इमीग्रेशन विभाग ने मस्‍कट से दिल्‍ली पहुंचे अ‍मृतपाल सिंह को दिल्‍ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. अमृतपाल सिंह के खिलाफ भी एलओजी जारी थी. इसके अलावा, दिल्‍ली एयरपोर्ट से हांगकांग जाने की कोशिश कर रहे महेंद्र विश्‍वकर्मा को राजस्‍थान पुलिस द्वारा जारी एलओसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, अमृतसर एयरपोर्ट से क्‍वालालंपुर जाने की कोशिश कर रहे टीके सेहमी और अमृतपाल सिंह को एलओसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा, अहमदाबाद एयरपोर्ट से कमलेश कुमार नामक शख्‍स को एलओसी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. वह शाहजाह से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचा था.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली से मुंबई का किराया हुआ 5 गुना, फिर बेकाबू होने लगे एयरफेयर, यह है एयरलाइंस का पूरा खेल

इमीग्रेशन विभाग ने दिल्‍ली एयरपोर्ट से राहुल झा नामक शख्‍स को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी ब्रिसबेन से दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचा था. वहीं, लखनऊ एयरपोर्ट से सत्‍ता भाई कारीगर को गिरफ्तार किया गया है, वह मस्‍कट से लखनऊ पहुंचा था, उसके खिलाफ गुजरात पुलिस ने एलओसी जारी की थी.

Tags: Airport Diaries, Crime News, Delhi airport

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?