लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

सांसद धीरज साहू ने जमीन के नीचे भी छिपा रखा है खजाना? 8वें दिन भी जारी रेड, GEO सर्विलांस सिस्टम की क्यों ली गई मदद

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

रांची: कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के खिलाफ आयकर विभाग का एक्शन जारी है और अब तक उनके ठिकानों से करीब 350 करोड़ कैश बरामद हुए हैं. ओडिशा के बोलांगीर जिले में देशी शराब निर्माण इकाई से संबधित परिसरों पर छापेमारी के बाद अब आयकर विभाग की नजर सांसद धीरज साहू के रांची स्थित आवास पर है, जहां इनकम टैक्स की रेड जारी है. आयकर विभाग की टीम को शक है कि कहीं सांसद धीरज साहू ने जमीन के भीतर खजाना तो नहीं छिपा रखा है. यही वजह है कि उनके घर समेत परिसरों पर लगातार आठ दिनों से इनकम टैक्स के अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं.

दरअसल, धीरज साहू के घर को मंगलवार की देर शाम को जीईओ सर्विलांस सिस्टम के जरिए खंगाला गया. आयकर विभाग की टीम को शक था कि जमीन के अंदर रुपए और जेवरात छिपे हो सकते हैं, यही वजह है कि टीम ने इस तकनीक का सहारा लिया. GEO सर्विलांस सिस्टम की मदद से हो रही छापेमारी के बाद सांसद धीरज साहू के आवास पर हलचल बढ़ गई है. अभी तक सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 से अधिक के कैश बरामद किए गए हैं.

कांग्रेस सांसद से 351 करोड़ की जब्ती.., इतने कैश का क्या करेगा इनकम टैक्स विभाग, क्या होगा उसका अगला कदम?

दरअसल, इससे पहले आयकर विभाग ने ओडिशा के बोलांगीर जिले में देशी शराब निर्माण इकाई से संबधित परिसरों में तलाशी अभियान के दौरान 350 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी तथा लगभग तीन किलोग्राम सोना बरामद किया. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही छापेमारी पूरी हुई, आयकर टीम सुतापाड़ा स्थित कंपनी के दो प्रबंधकों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले गई. कंपनी का स्वामित्व झारखंड निवासी कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के परिवार के पास है.

सांसद धीरज साहू ने जमीन के नीचे भी छिपा रखा है खजाना? 8वें दिन भी जारी रेड, GEO सर्विलांस सिस्टम की क्यों ली गई मदद

कर चोरी के संबंध में एक गुप्त सूचना के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने छह दिसंबर को ओडिशा में छह स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. बोलांगीर और संबलपुर में बैंक कर्मचारियों सहित 200 से अधिक लोग नकदी की तलाशी और गिनती में लगे हुए थे. छापेमारी बोलांगीर, टिटलागढ़, बौध, राउरकेला, सुंदरगढ़ और भुवनेश्वर में की गई. आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर छापेमारी की निगरानी के लिए भुवनेश्वर में डेरा डाले रहे.

Tags: Income tax, Income tax raid, Income Tax Raids

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?