लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

हैवानियत: लड़की लेकर फरार हुआ युवक, गुस्‍साए परिवार वालों ने उसकी मां को पीटा, निर्वस्‍त्र अवस्‍था में खंभे से भी बांधा

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. कर्नाटक स्थित बेलगावी जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग के बाद एक युवक गांव की ही लड़की लेकर भाग गया. इस घटना से नाराज लड़की के घरवालों ने युवक के घर पर हमला कर दिया. घर में तोड़फोड़ के बाद उसकी मां को घसीटते हुए लड़की के घर वाले बाहर ले आए और उन्‍हें निर्वस्‍त्र अवस्‍था में एक बिजली के खंभे से बांध दिया. मामले के तूल पकड़ने के बाद अब इसपर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्दारमैया का बयान भी सामने आया है. उन्‍होंने घटना में शामिल सभी लोगों पर सख्‍त से सख्‍त एक्‍शन लेने का आश्‍वासन दिया है.

पुलिस के मुताबिक बेलावी जिले के न्‍यू वंटामुरी गांव की यह घटना है. 18 वर्षीय लड़की प्रियंका की सगाई किसी अन्‍य युवक के साथ परिवार वालों ने तय कर दी थी. सगाई होने से ठीक पहले वो गांव के ही रहने वाले 24 वर्षीय युवक अशोक के साथ फरार हो गई. दोनों लंबे वक्‍त से एक दूसरे से प्रेम करते थे. रात करीब साढ़े 12 बजे दोनों भाग गए. घटना से नाराज प्रियंका के घर वाले आधी रात को अशोक के घर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ें:- सपनों को पूरा करेंगे…आर्टिकल-370 पर SC के फैसले के बाद PM मोदी का उर्दू में संदेश, जानें क्‍या-कुछ कहा?

7 लोगों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक गुस्‍साए प्रियंका के परिजनों ने अशोक के घर पर हमला बोल दिया. काफी तोड़फोड़ करने के बाद वो अशोक की मां को घसीटते हुए घर से बाहर ले आए. उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि निर्वस्‍त्र अवस्‍था में उन्‍हें खंभे से बांध दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वो तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को मुक्‍त कराया गया. इस संबंध में कुल सात लोगों को अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है.

हैवानियत: लड़की लेकर फरार हुआ युवक, गुस्‍साए परिवार वालों ने उसकी मां को पीटा, निर्वस्‍त्र अवस्‍था में खंभे से भी बांधा

घटना पर क्‍या बोले गृह मंत्री?
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. गृह मंत्री जी परमेश्‍वर ने गांव का दौरा किया. उन्‍होंने कहा कि लड़की के परिवार के 10 से 15 सदस्‍यों ने महिला के घर पर हमला किया था. वो घर पर अकेली थी. महिला का उपचार स्‍थानीय अस्‍पताल में किया जा रहा है. घर से भागने वाले युवक और युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा.

Tags: Crime News, Karnataka News

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?