लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

राजस्थान की सत्ता दो जिलों के हाथ में, CM और दोनों डिप्टी सीएम जयपुर से, समझें पूरा सियासी गणित

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

हाइलाइट्स

भजनलाल शर्मा बने राजस्थान की सीएम
दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम
वासुदेव देवनानी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष

जयपुर. राजस्थान के नए सीएम और 2 डिप्टी सीएम के नामों को ऐलान हो चुका है. सीएम भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा जयपुर जिले से आते हैं. हालांकि प्रेमचंद बैरवा के विधानसभा क्षेत्र दूदू को विधानसभा चुनावों से पहले नया जिला घोषित कर दिया गया था. लेकिन विधानसभा के चुनाव पुराने जिलों के अनुसार ही हुए हैं. उस लिहाज से दूदू जयपुर जिले में आता है. बड़ी बात यह है कि विधानसभा स्पीकर बनाए गए वासुदेव देवनानी भी जयपुर से सटे अजमेर जिले से आते हैं. विधानसभा के चारों बड़े चेहरे दो ही जिलों से हैं.

भजनलाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं सांगानेर जयपुर का उपनगर है। इसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी ने यहीं पहली बार भजनलाल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। उन्होंने 48 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। इससे पहले भजनलाल संगठन में बतौर प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। भजनला शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं.

राजस्थान की सत्ता दो जिलों के हाथ में, CM और दोनों डिप्टी सीएम जयपुर से, समझें पूरा सियासी गणित

दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक हैं
डिप्टी सीएम बनाई गई दीया कुमारी जयपुर शहर के विद्याधरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीती हैं. विद्याधरनगर को भी बीजेपी का गढ़ माना जाता है. दीया कुमारी ने यहां 71 हजार से अधिक मतों से राजस्थान की सबसे बड़ी जीत दर्ज कराई है. दीया कुमारी जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य हैं. वे इससे पहले सवाई माधोपुर से विधायक और राजसमंद से सांसद रह चुकी हैं. दीया कुमारी राजपूत समाज से हैं.

प्रेमचंद बैरवा दूदू से जीते हैं
दूसरे डिप्टी सीएम बनाए गए 49 वर्षीय प्रेमचंद बैरवा दूदू से जीते हैं. दूदू राजस्थान का वह कस्बा है जो पंचायत से सीधा जिला बना है. अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले 22 नए जिले बनाए थे. उनमें दूदू भी शामिल था. ऐसे में दूदू के लिए इस बाद दोहरी खुशी का मौका है. दूदू को जिला बनते ही डिप्टी सीएम भी मिल गया. प्रेमचंद बैरवा दलित समाज से आते हैं. बैरवा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री हासिल की है.

स्पीकर वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर से विधायक हैं
वहीं विधानसभा स्पीकर बनाए गए वासुदेव देवनानी जयपुर से सटे अजमेर उत्तर से विधायक हैं. वासुदेव देवनानी लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं. वे पहले भी भाजपा सरकार के दौरान मंत्री रहे हैं. वे 12वीं,13वीं,14वी और 15वीं विधानसभा के सदस्य रहे हैं. देवनानी सिंधी समाज से आते हैं. देवनानी विधानसभा में भी काफी मुखर रहते आए हैं.

Tags: Ajmer news, Jaipur news, Rajasthan bjp, Rajasthan news, Rajasthan Politics

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?