लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

अब मन-मुताबिक बनाएं रिटायरमेंट प्‍लान, तैयार हुआ प्राइवेट सेक्‍टर का पहला डिजिटल प्‍लेटफॉर्म, कैसे करता है काम?

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. भारत में लाखों लोग निजी क्षेत्र में काम करते हैं. प्राइवेट नौकरी से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच हर कोई व्‍यक्ति अपना रिटायरमेंट प्‍लान करना चाहता है. इसके लिए वो सही पेंशन योजना को चुनता है. लोगों की इसी समस्‍या से निजात दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्‍टडी (UPES) के कुछ पूर्व छात्रों ने मिलकर पेंशनबॉक्‍स की शुरुआत की है. पेंशनबॉक्‍स प्राइवेट कर्मचारियों के लिए डिजिटल पेंशन या सेल्फ प्‍लांड पेंशन की अवधारणा पेश करने वाला भारत का पहला डिजिटल पेंशन प्लेटफॉर्म है.

शिवम, कुलदीप पराशर द्वारा बनाए गए पेंशनबॉक्‍स का उद्देश्य लोगों की जरूरतों और खासियतों के हिसाब से पेंशन की योजना बनाने में मदद करना है,भले ही रिटायरमेंट की उनकी उम्र, जगह या व्यवसाय कुछ भी हो. बेंगलुरू के इस स्टार्टअप को विकसित करने का विचार पाराशर को उस समय आया जब वो अपने माता-पिता के लिए एक रिटायरमेंट प्लान बना रहे थे. छात्रों ने दावा किया है कि एआई की सुविधा से लेस पेंशनबॉक्‍स पर रिटायरमेंट प्‍लान बनाना बेहद आसान है. ये एक दम लचीला,पारदर्शी और सुरक्षित तरीका उपलब्ध कराता है. पेपरलेस तरीके से सुविधा उपलब्ध कराने वाला यह प्लेटफॉर्म लोगों के लिए बिना किसी जुर्माने के किसी भी समय उनकी बचत की रकम या अवधि में बदलाव करने की सुविधा देता है. इसका इस्‍तेमाल करने वाले लोग चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से जितनी चाहे उतनी बचत कर सकते हैं. जिससे उन्हें योजना बनाने, बचत करने, निवेश करने और अपने पेंशन की निगरानी करने की पूरी आजादी मिलती है.

यह भी पढ़ें:- हैवानियत: लड़की लेकर फरार हुआ युवक, गुस्‍साए परिवार वालों ने उसकी मां को पीटा, निर्वस्‍त्र अवस्‍था में खंभे से भी बांधा

यूनिवर्सिटी ने 37 स्‍टार्टअप को दिया अनुदान
पेंशनबॉक्स बनाने में मदद करने के लिए यूपीईएस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कुलदीप ने इंक्यूबेशन प्रोग्राम- रनवे की भी तारीफ की, जिसकी शुरुआत यूपीईएस काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड ऑन्त्रप्रेन्योरेशिप (यूसीआईई) के अंतर्गत स्टार्टअप तैयार करने के लिए की गई थी. एड-टेक, सोशल इंपैक्ट, हेल्थकेयर, बायोटेक, डी2सी, फिनटेक, एआई/एमएल, फैशन एवं लाइफस्टाइल और सस्टेनेबिलिटी जैसे विभिन्न उद्योगों के 200 से ज़्यादा स्टार्टअप अब तक रनवे इंक्यूबेटर द्वारा तैयार किए जा चुके हैं. इंक्यूबेटर प्रोग्राम ने 37 इनोवेटिव स्टार्टअप को अनुदान दिए हैं.

अब मन-मुताबिक बनाएं रिटायरमेंट प्‍लान, तैयार हुआ प्राइवेट सेक्‍टर का पहला डिजिटल प्‍लेटफॉर्म, कैसे करता है काम?

अब तक कितना निवेश मिला?
पेंशनबॉक्स ने जाने-माने निवेशकों से अब तक 260 हजार डॉलर का निवेश हासिल किया है, जिनमें किशोर गंजी, कीनोट इंडिया, अप्रमेय राधाकृष्ण, सैट इंडस्ट्री और अन्य शामिल हैं. भारत के पेंशन क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में स्थापित करने के लिए उभरते हुए उद्यमियों ने जुटाए गए धन का इस्तेमाल मजबूत टीम बनाने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में तेजी लाने के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई है.

Tags: Retirement fund, Retirement savings

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?