लेटेस्ट न्यूज़
भाकियू लोकतांत्रिक संगठन का बढ़ता कारवां 24/04/2025 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी दद्दू के अगुवाई में जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र यादव एवं रिजवान अहमद की उपस्थित में संगठन की नीतियों से प्रभावित हो राजेंद्र कुमार प्रजापति ने ढेड़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण | ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ रहीमाबाद* *नवनियुक्त थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया।* *रहीमाबाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है।* *इंस्पेक्टर द्विवेदी ने रहीमाबाद चौराहे, कस्बा और आसपास के बाजार क्षेत्रों में गश्त की। रिपोर्ट राम लखन रहीमाबाद | मलिहाबाद। रजवाड़ा लॉन में ब्राह्मण परिवार लखनऊ की तरफ से विचार विमर्श बैठक भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव और एवं उनकी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए आयोजित की गई रिपोर्ट राम लखन मलिहाबाद | मलिहाबाद, लखनऊ। रजवाड़ा लॉन में ब्राह्मण परिवार लखनऊ की एक बैठक भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव और एवं उनकी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए आयोजित की गई। आपको | मलिहाबाद तहसील प्रशासन के अधिकारियों के आदेश उनके ही कर्मचारी नहीं मानते एवं प्रशासन द्वारा लगातार आश्वासन दिया गया एवं संगठन के प्रतिनिधि मंडल से बैठक कर समय पर समय दिया गया लेकिन क्षेत्र एवं किसान की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया | आज दिव्यांग विकास सोसाईटी के द्वारा विकासखंड मलिहाबाद में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ब्लाक परिसर के गेट में दिव्यांग विकास सोसाईटी के द्वारा ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन जताया गया जिसमें विकासखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जो भी दिव्यांगों की समस्याएं हैं |
Traffic tail

यमुना एक्सप्रेस-वे पर थम जाएगी गाड़ियों की रफ्तार, स्पीड पर लगेगी लगाम, जानें क्यों लिया गया फैसला

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे और धुंध के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाई जाएगी. 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले वाहनों की स्पीड घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है. यह निर्देश 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले सभी वाहनों पर लागू रहेंगे. इसके साथ-साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर रिफ्लेक्टिव टेप, साइन/रिफ्लेक्शन और सभी टोल प्लाजा बूथ पर फॉग लाइट लगाई जाएंगी.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया है कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे/धुंध के समय अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है, जिसको देखते हुए कोहरे/धुंध में जिन वाहनों की गति अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा है उनकी गति सीमा को कम करते हुए 75 किमी प्रति घंटा की जा रहीं हैं. ये निर्देश दिनांक 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक लागू रहेंगे. इस गति सीमा के बोर्ड भी यमुना एक्सप्रेसवे पर लगाए जायएंगे.

सिंह ने आगे बताया कि साथ ही कोहरे/धुंध के समय यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे वाहन चालकों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कोहरे में सुरिक्षत यात्रा के उपायों से संबंधित पैंफलेट्स यमुना एक्सप्रेस-वे के एंट्री/एग्जिट, टोल प्लाजाओं और रोड साईड फैसिलिटीज पर बंटवाया जाएंगें. सभी टोल प्लाजाओं पर पीए सिस्टम के माध्यम से अनाउंसमेंट करवाई जाएगी.

कोहरे में दुर्घटना से बचने के लिये उपायों से संबंधित सूचना का बड़े-बड़े डिस्प्ले बोर्ड्स के माध्यम से एक्सप्रेस-वे के एंट्री/एग्जिट, टोल प्लाजाओं एवं रोड साईड फैसिलिटीज पर लगाए जाएंगे. शनिवार, रविवार व अवकाश के दिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है. इस दैरान यमुना एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के बूथ पर टोल टैक्स से संबंधित वाहन चालकों को कोई समस्या न हो, इसके लिए भी प्रभावी व्यवस्था की जा रही है.

सीईओ अरुणवीर ने बताया की यमुना एक्सप्रेसवे पर लगी कई रिफ्लेक्टिव टेपो में से अधिकतर में साइन और रिफ्लेक्शन बहुत कम है, जिसके कारण एक्सप्रेस-वे पर अंधेरा बना रहता है. इसके कारण बड़ी दुर्घटना होने का डर बना रहता है. इसलिए ऐसे संभावनाओं को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर तत्काल प्रभाव से रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जाएंगे. साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर फॉग लाइट भी लगाई जाएंगी.

Tags: Greater Noida Authority, Yamuna Authority, Yamuna Expressway

Source link

Leave a Comment

और भी

भाकियू लोकतांत्रिक संगठन का बढ़ता कारवां 24/04/2025 को भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी दद्दू के अगुवाई में जिला अध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार वरिष्ठ पदाधिकारी राजेन्द्र यादव एवं रिजवान अहमद की उपस्थित में संगठन की नीतियों से प्रभावित हो राजेंद्र कुमार प्रजापति ने ढेड़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण

ब्रेकिंग न्यूज लखनऊ रहीमाबाद* *नवनियुक्त थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया।* *रहीमाबाद थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है।* *इंस्पेक्टर द्विवेदी ने रहीमाबाद चौराहे, कस्बा और आसपास के बाजार क्षेत्रों में गश्त की। रिपोर्ट राम लखन रहीमाबाद

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?