लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

पैसा इतना कि फटी रही गईं आंखें… कांग्रेस के करोड़पति सांसद की अलमारी में नोटों की बारिश, ले गए इनकम टैक्स वाले

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

Dheeraj Sahu Case: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी राशि की गिनती अभी जारी है और अभी तक करीब 300 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी है. आयकर विभाग की छापेमारी राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर बीते 72 घंटों से जारी है, इसके बावजूद अभी तक नोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है. साहू के ठिकानों पर इतनी ज्यादा नकदी बरामद हुई है कि नोट गिनने वाली कई मशीनें भी खराब हो चुकी है.

ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर के अलावा इनकम टैक्स अधिकारियों ने उनके करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है. नोटो से भरी 9 अलमारियों को देख अधिकारी हैरान रह गए. सांसद धीरज के पास ये पैसे कहां से आए इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था.

एएनआई ने बताया कि नोटों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण गिनती मशीनों ने काम करना बंद कर दिया. बुधवार (6 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची और लोहरदगा आवास सहित पांच अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली गई. रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन आवास के अलावा ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में भी छापेमारी की गई.

पैसा इतना कि फटी रही गईं आंखें... कांग्रेस के करोड़पति सांसद की अलमारी में नोटों की बारिश, ले गए इनकम टैक्स वाले

ओडिशा टीवी ने बताया कि बोलांगीर में आईटी कर्मियों के पास जब्त नकदी ले जाने के लिए बैग तक  खत्म हो गए थे, इसलिए नकदी के बंडलों को लोड करने के लिए खाली बोरे लाए गए. बुधवार को जैसे ही मशीनों ने काम करना बंद कर दिया, पैसों से भरे 150 से अधिक बैग और बोरे बोलांगीर की SBI शाखा में लाए गए, जहां उनकी गिनती पूरी की जा रही.

Tags: Congress, IT Raid, Jharkhand Congress, Odisha politics

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?