लेटेस्ट न्यूज़
श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी | जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर। प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 16 सितम्बर 2025  सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @2047 तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में कियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/ परियोजनाओं व उपलब्ध्यिों विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी की स्थापना चौरा देवी ग्राउंड हमीरपुर में की जा रही है। |
Traffic tail

अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा…500 रुपए लेकर 19 साल का विकास साइकिल से निकला भारत भ्रमण पर

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

मनमोहन सेजू/बाड़मेर. इंसान का जुनून उसे किसी भी हद तक आगे बढ़ा देता है. कई इंसान ऐसे भी होते हैं, जिनको घूमने का जुनून रहता है. ऐसे में वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसा ही एक 19 वर्षीय युवक अपने शौक की वजह से साइकिल से भारत की यात्रा पर निकला है. झुंझुनू निवासी विकास साइकिल से अब तक 3300 किलोमीटर की यात्रा कर चुका है.

महज 500 रुपए लेकर निकले घर से

Tuber Vicky के नाम का टैग लेकर झुंझुनूं के रहने वाले विकास का साइकिल से भारत की यात्रा करने का अनोखा सफर जारी है. भारत की संस्कृति, रिवाज और भाषा को जानने के लिए वो लगातार साइकिल चला रहे हैं. 19 साल का विकास हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की यात्रा कर राजस्थान के आधा दर्जन जिलों की यात्रा कर चुके है. खास बात है कि वह इस अभियान में मानवता को भी परख रहे हैं. महज 500 रुपये घर से लेकर निकला झुंझुनू का विकास अब तक 3100 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है.

झेलना पड़ा अपनों का विरोध

भारत यात्रा पर निकलने के लिए विकास ने घर में जिक्र किया तो अपनों का विरोध भी झेलना पड़ा है. जैसे-तैसे अनुमति मिली तो वह साइकिल पर सवार होकर 13 अक्टूबर को निकल पड़े है. दरअसल 19 वर्षीय विकास झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी तहसील के गुढ़ागोड़जी गांव के रहने वाले है और बीएसएसी सेकंड ईयर के छात्र है. विकास ने 13 अक्टूबर 2023 को साइकिल से अपनी यात्रा शुरू की है.

यह भी पढ़ें : शादी के बाद विदाई में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत…दुल्हन ने जाने से किया इंकार, मुंह लटकाकर लौटे बराती

विकास बताते हैं कि उन्होंने साइकिल से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, चुरू, बीकानेर, जैसलमेर होते हुए बाड़मेर पहुंचे हैं. अब बाड़मेर से बालोतरा होते हुए जोधपुर पहुंचेगे. वह बताते है कि अब तक उन्होंने 3100 किलोमीटर का सफर तय कर चुके है और करीब 18 महीने में भारत की यात्रा करने का लक्ष्य है.

Tags: Barmer news, Local18, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

और भी

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?