लेटेस्ट न्यूज़
देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। | श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। | सैफली द्विवेदी नैना किंकर के भजनों से भक्त हुए भावविभोर*●दीपों की रौशनी से नहाया तीर्थ, जागरण में भक्ति के स्वर संवाददाता रितिक रावत  भरावन | मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।* | आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी द्वारा उप जिलाधिकारी मौदहा तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सोपा गया | सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया सफाई कार्यक्रम सुमेरपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन 17 सितंबर को सुमेरपुर नगर के तपों भूमि स्थल पर गंगा गायत्री के तट पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे इ ओ दिनेश चंद्र आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी |
Traffic tail

कभी तहखाने तो कहीं अलमारी में छिपे मिले करोड़ों-अरबों रुपए, नोट गिनते-गिनते खराब हुई मशीनें

Picture of टीवी इंडिया न्यूज़ 24

टीवी इंडिया न्यूज़ 24

नई दिल्‍ली. ओडिशा और झारखंड में आईटी के छापेमारी में 50 करोड़ से अधिक की नकद राशि बरामद हुई है और बुधवार सुबह तक इस राशि की गिनती पूरी कर ली गई थी. सूत्रों का कहना है कि यहां अभी भी गिनती जारी है और नोट गिनने वाली मशीने खराब हो रही है. इस घटना के बीच उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज से इत्र कारोबारी पीयूष जैन और मुंबई के ठाकुर ग्रुप के हितेंद्र ठाकुर के नामों की चर्चा भी हो रही है. लोगों का कहना है कि इन दोनों के यहां से भी बहुत अधिक मात्रा में नकदी बरामद हुई थी.

ओडिशा और झारखंड में शराब कारोबारी कंपनी बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई हुई है. इसके ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में कार्रवाई जारी है. इस बीच देश की टॉप आईटी रेड की चर्चा एक बार फिर से हो रही है.

ठाकुर ग्रुप के यहां बरामद हुए थे 13 हजार करोड़ रुपए
महाराष्‍ट्र के विरार में ठाकुर ग्रुप के यहां से 13 हजार करोड़ रुपए बरामद हुए थे और यह देश की सबसे बड़ी आईटी रेड मानी जाती है. यहां कई मशीनों से नोटों की गिनती की गई थी. यहां पहुंची टीमों को इतनी बड़ी रकम मिलने की उम्‍मीद नहीं थी, लेकिन जब उन्‍होंने रकम देखी तो सबकी सांसे फूल गईं थीं. ठाकुर ग्रुप के मालिक हितेंद्र ठाकुर महाराष्‍ट्र के पूर्व विधायक थे और उनके भाई का मोस्‍ट वांटेड डॉन दाऊद इब्राहिम से करीबी रिश्‍ता था. खबरों के अनुसार किसी मामले में हितेंद्र को टाडा के तहत जेल में रहना पड़ा था.

ठाकुर ग्रुप के मालिक हितेंद्र ठाकुर महाराष्‍ट्र के पूर्व विधायक थे और इनके ठिकानों से करोड़ों मिले थे.

कन्‍नौज के इत्र व्‍यापारी, करोड़ों की नकदी मिली थी, लेकिन….
उत्‍तर प्रदेश के कन्‍नौज में जब पीयूष जैन के यहां छापेमारे गए तो उम्‍मीद नहीं थी कि यहां से 194 करोड़ रुपए कैश और 23 किलो सोना मिला था. खास बात यह है कि घर में करोड़ों रुपये रखने वाले पीयूष जैन को कन्नौज में सादगी के लिए जाना जाता था. पीयूष जैन ने परफ्यूम बनाने की कला अपने पिता से सीखी थी, जो पेशे से केमिस्ट थे. जैन ने कानपुर में अपना परफ्यूम का कारोबार शुरू किया और फिर 15 साल के अंदर इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैलाया.

piyush jain

कन्‍नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से 194 करोड़ कैश और 23 किलो सोना मिला था.

हेटेरो फार्मा कंपनी के ठिकानों से 550 करोड़ नकद हुआ था बरामद
हैदराबाद की मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी हेटेरो फार्मा कंपनी के ठिकानों से आईटी के छापेमारी में 550 करोड़ नकद की बरामदगी हुई थी. यहां के कारपोरेट दफ्तर, डायरेक्‍टर के घरों और प्रोडक्‍शन यूनिट से नकदी बरामद हुई थी. यहां 100, 200, 500 और 2000 के नोटों के हजारों बंडल जब्‍त किए गए थे. यह राशि कमरों में रखी गई अलमारियों में भरी हुई थी.

बंगाल के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता के घर से मिले थे 20 करोड़
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में प्रमुख आरोपी पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखोपाध्‍याय के घर से ईडी ने छापेमार कर 20 करोड़ की नकदी बरामद किए थे. टीएमसी नेता और बंगाल के उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था.

3 दिनों तक चली थी आईटी की कार्रवाई, 230 करोड़ की संपत्ति हुई थी जब्‍त
आयकर विभाग की इस रेड को आईटी की प्रदेश में सबसे बड़ी रेड माना जाता है. इसमें नामी व्यापारिक समूह छजलानी ग्रुप पर पड़ी थी. कई टीमों के साथ आईटी के अफसरों ने यहां से 230 करोड़ की अघोषित संपत्ति जब्‍त की थी.

Tags: Income tax department, Income tax latest news, IT Raids

Source link

Leave a Comment

और भी

देश के एक साधारण श्रमिक के बेटे राम गोपाल की जिस निर्ममता से पिटाई कर हत्या कर दी गई और गोली मार दी गई, वह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली थी। आज न्यायपालिका द्वारा दोषियों को कठोर दंड सुनाया जाना, देश के सभी श्रमिक भाइयों के लिए और विशेषकर राम गोपाल के परिवार के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

श्याम महोत्सव में भजनों की गूंज से गूंजा पूरा तीर्थ भरावन। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार की शाम श्री नारायण सरोवर तीर्थ, बनी में दो दिवसीय कार्तिक मेले में द्वितीय माँ भगवती जागरण एवं श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ।

मीरजापुर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन मासिक बैठक सम्पन्न हुआ। मीरजापुर जय हिंद मानवधिकार एसोसिएशन जिला की बैठक रानीबाग मीरजापुर राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय मे बैठक सम्पन्न हुआ बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने किया एवं संचालन जिला युवा सचिव शोहेब अंसारी जी ने किया।*

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

× How can I help you?